
इलाके में इसी दौरान नकटी और हथियादह नदी के संगम पर उफान के चलते दौलतपुरा से रेलावन जा रही गर्भवती महिला फंस गई। बाद में मौके पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
हथियादह पुलिया टूटने से रास्ता बंद, नदी किनारे हुआ महिला को प्रसव
positive news : किशनगंज. मुख्यालय क्षेत्र में लगातार चल रही बारिश से कई गांवों का संपर्क टूट गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाके में इसी दौरान नकटी और हथियादह नदी के संगम पर उफान के चलते दौलतपुरा से रेलावन जा रही गर्भवती महिला फंस गई। बाद में मौके पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
यह है मामला
रेलावन निवासी लालवीर मीणा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 :30 बजे सूचना मिली कि एक दौलतपुरा गांव की गर्भवती महिला एक घंटे से नकटी व हथियादह नदी के संगम पर प्रसव पीड़ा में है। प्रशासन ने इसकी सूचना रेलावन चिकित्सालय को दी। इस पर डॉ. रवि मीणा, लीना वैष्णव, सावित्री सहरिया मौके पर पहुंचे। परिजनों, महिला चिकित्सकों व राहगीरों ने कपड़ों से अस्थायी चारदीवारी बनाकर प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। महिला की मां ने बताया कि उसकी पुत्री रामनाथी बाई को प्रसव कराने रेलावन ले जा रहे थे। पुलिया टूट जाने के कारण रास्ता बंद हो गया। नदी किनारे महिला ने पुत्री को जन्म दिया। उसका नाम गंगा रखा गया है। एसडीआरएफ बी3 टीम ने महिला को रेस्क्यू कर रेलावन की ओर उतारा। यहां पर महिला का उपचार चल रहा है। नवजात बालिका स्वस्थ है।
20 घंटे अटके रहे
क्षेत्र के करवरी खुर्द, हथियादह गांव दौलतपुरा से जोडऩे वाली पुलिया टूट जाने से गुरुवार को 20 घंटे एक ही स्थान पर रहना पड़ा। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। जिस पर प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को बुलाया और ग्रामीणों का रेस्क्यू किया।
Updated on:
17 Aug 2024 11:49 am
Published on:
17 Aug 2024 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
