11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेयजल परियोजना का टेंडर तीसरी बार निरस्त, चौथी बार फिर से होगी प्रक्रिया

अब आगामी दिनों में 5 पैकेज में से 3 पैकेज के कार्य के टेंडर दुबारा किए जाएंगे। इसके बाद वर्कऑर्डर जारी होने के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Nov 07, 2024

अब आगामी दिनों में 5 पैकेज में से 3 पैकेज के कार्य के टेंडर दुबारा किए जाएंगे। इसके बाद वर्कऑर्डर जारी होने के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है।

अब आगामी दिनों में 5 पैकेज में से 3 पैकेज के कार्य के टेंडर दुबारा किए जाएंगे। इसके बाद वर्कऑर्डर जारी होने के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है।

1402 गांव और 276 ढाणियों को पेयजल का इंतजार

गऊघाट. हाड़ौती की प्रमुख परवन पेयजल योजना के टेंडर तीसरी बार निरस्त हो गए हैं। इसके कारण एक बार फिर जिले के लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। परवन पेयजल योजना में पिछले दिनों मुख्यालय की ओर से टेंडर प्रक्रिया के दौरान ठेकेदार फर्मों को अयोग्य घोषित करने के बाद मामला कोर्ट व सचिवालय में चला गया था। इसके बाद अब इसके टेंडर निरस्त कर दिए हैं। अब आगामी दिनों में 5 पैकेज में से 3 पैकेज के कार्य के टेंडर दुबारा किए जाएंगे। इसके बाद वर्कऑर्डर जारी होने के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है।

पांच चरणों में होगा काम

2173 करोड़ रुपए कार्यों के पांच अलग-अलग पैकेज में होंगे कार्य विभागीय अधिकारियों के अनुसार परवन पेयजल परियोजना को लेकर करीब 2173 करोड़ रुपए कार्यों के पांच अलग-अलग पैकेज में कार्य होने हैं। जिनमें से बारां जिले के लिए तीन पैकेजों में कार्यों के टेंडर किए थे। जिनमें एक पैकेज 492 करोड़ रुपए, दूसरा पैकेज 504 करोड़ रुपए व तीसरा पैकेज 555 करोड़ रुपए के कार्यों का था। इन तीनों पैकेज के कार्यों के पिछले दिनों टेंडर प्रक्रिया की गई थी। इसके तहत तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली गई थी। इसके बाद अयोग्य घोषित की गई फों की ओर से सचिवालय में अपील कर दी थी। ऐसे में विभाग ने टेंडर निरस्त कर दिए हैं। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

9 लाख 31 हजार की आबादी को फायदा योजना में हाड़ौती में कुल करीब 9400 किमी लाइन बिछाई जानी है। परियोजना से बारां जिले के 907 गांवों की 9 लाख 31 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। इसमें बारां जिले में 6300 किमी में लाइन बिहेंगी। यहां 184 टंकियां और 26 पंप हाउस बनने हैं। बारां की तहसील अंता के 32, बारां के 47, शाहाबाद के 177, अटरू के 115, किशनगंज के 191, छबड़ा के 183 और छीपाबड़ौद के 162 गांव के लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।

परवन पेयजल परियोजना के 5 में से 3 पैकेज के टेंडर मुख्यालय स्तर से निरस्त किए गए हैं। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए डीपीआर में कुछ बदलाव किए गए हैं। जल्द ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।
प्रकाश नाथानी, एक्सईएन, परवन परियोजना