भंवरगढ़. कस्बे सहित आवश्यक ग्रामीण अंचल में गत 22 मार्च बुधवार से चल रहे चेटीचंड नवरात्रा पर्व एवं नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन गुरुवार रामनवमी के दिन हवन यज्ञ पूजा प्रतिष्ठा के बाद कन्या भोज करवाकर हुआ। गढ़ परिसर स्थित मां आशा पाला मंदिर कुशवाहा बस्ती स्थित शिव शंकर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों पर चल रहे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ कर की गई। इस दिन कस्बे के सभी भगवान के मंदिरों पर विशेष आराधना की गई।