25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शंकर कॉलोनी में जाप्ता रहा तैनात, पुलिस की सतर्कता से टला झगड़ा

छबड़ा. क्षेत्र की शंकर कॉलोनी में रविवार रात कंजर जाति के तीन परिवारों के मध्य हुआ झगड़ा पुलिस व प्रशासन की सतर्कता से टल गया।

2 min read
Google source verification
शंकर कॉलोनी में जाप्ता रहा तैनात, पुलिस की सतर्कता से टला झगड़ा

shadi

छबड़ा. क्षेत्र की शंकर कॉलोनी में रविवार रात कंजर जाति के तीन परिवारों के मध्य हुआ झगड़ा पुलिस व प्रशासन की सतर्कता से टल गया। सब इंस्पेक्टर धनराज सिंह ने बताया कि दीपचंद कंजर के बड़े पुत्र की सगाई मदन कंजर की लड़की से हुई थी, लेकिन उसकी मृत्यु होने पर प्रथा के अनुसार उसके छोटे पुत्र से लड़की की शादी करने को कहा। आपस में तालमेल नहीं बैठने पर इनके मध्य झगड़ा होने पर पुलिस ने दीपचंद, मदन व नवल कंजर को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। इधर रात में ही मदन के परिजन लड़की का विवाह कंचन बाई के लड़के से करवा रहे थे। शादी समारोह के बीच दीपचंद के परिजन जिद पर अड़ गए कि शादी दीपचंद के छोटेे लड़के से ही होगी। तीनों परिवारों में तनाव होने पर हथियार निकल आए। सूचना पर रात में ही पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप हापावत, तहसीलदार गिर्राज बंसल, छबड़ा थाना सहित बापचा, छीपाबड़ौद थानाप्रभारी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता के साथ पहुंचे और तीनों परिवारों से समझाइश की।
समझाइश के बाद भी न तो कंचन का परिवार न ही दीपचंद का परिवार मानने को तैयार था। काफी मशक्कत के बाद परिवारों को समझाया। तब जाकर कंचन के पुत्र के साथ हो रही शादी निरस्त हुई और दुल्हन बिन ब्याही रह गई। समझौते में यह प्रस्ताव रखा गया कि लड़की जिसको पसंद करेगी अपनी मर्जी से कोर्ट मेरिज कर लेंगे। इसमें किसी तरह का झगड़ा नहीं होगा। गांव में सोमवार को पूरी तरह शांति रही। पुलिस ने भी राहत की संास ली। सोमवार को दीप चंद, मदन व नवल कंजर भी जमानत पर रिहा हो गए।
बाइक दुर्घटना में
एक घायल
सारथल. सारथल -अकलेरा नेशनल हाइवे मार्ग पर सोमवार को घाटी के घुमाव पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार घायल हो गया। चारपुरा निवासी दुर्गालाल भील दोपहर दो बजे करीब छीपाबड़ौद से अपने गांव आ रहा था तभी घाटी के घुमाव पर