
प्रदेश में बने नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार शाम से रात तक चले मावठ की बारिश के दौर ने मौसम में एकाएक बदलाव ला दिया। बारिश के बाद तापमान में तीन से पांच डिग़्री की गिरावट दर्ज की गई।
बारां. प्रदेश में बने नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार शाम से रात तक चले मावठ की बारिश के दौर ने मौसम में एकाएक बदलाव ला दिया। बारिश के बाद तापमान में तीन से पांच डिग़्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह कल के मुकाबले 4 डिग्री कम रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह कल के मुकाबले 4 डिग्री कम रहा। जिले के कई इलाकों में रातभर हुई बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला सा था। घना कोहरा होने के चलते सडक़ और रेल यातायात प्रभावित रहा। हाइवे पर वाहन हैडलाइट जलाकर चले तो कोहरे के चलते लंबी दूरी की रेलगाडिय़ां अपने समय से देरी से पहुंची। सुबह से शाम तक धूप नहीं निकली, कोहरे की चादर ने मानों सबकुछ ढंक दिया था। तापमान में अचानक आई कमी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम अभी दो दिन तक बना रहेगा। मकर संक्रांति पर आसमान के साफ रहने का अनुमान जताया गया है। रविवार को दिनभर ठंडी हवाओं का दौर चलता रहा।बादल छाए रहने एवं कोहरे के कारण दिनभर धूप नहीं निकली। शाम को 5 बजे के बाद आसमान थोड़ा साफ हुआ। सर्द हवा के कारण लोग दिनभर गर्म लबादों में लिपटे दिखे। मौसम में गलन बढऩे से लोग घरों में बैठे-बैठे भी कांपते रहे। अलसुबह सैर पर जाने वाले लोग ठिठुरते दिखाई दिए। जगह-जगह अलाव के आसपास लोग बैठे नजर आए। तेज सर्दी के कारण आम जन जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। शाम को लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए।
आज रहेगा जिले के स्कूलों में अवकाश
शीतलहर एवं सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिला कलक्टर ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिले में कक्षा 1 से 8 तक के निजी और सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को शीतलहर एवं सर्दी के प्रभाव से बचाने एवं स्वास्थ्य को देखते हुए 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।
Published on:
12 Jan 2025 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
