
#ALEART : इनका रखेंगे ध्यान तो बारिश में सफर होगा आसान
बारां. शहर में ज्यादातर लोगों के पास बाइक और स्कूटर हैं। वे इस बात को जरूर जानते होंगे कि जब बारिश का मौसम आता है तो अपने साथ कुछ परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें से ज्यादातर दुपहिया वाहन चालकों को इसका सामना करना पड़ता है। गीली सड़कों पर सुरक्षित सवारी, बाइक बारिश में अचानक बंद न हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं कुुछ ऐसे ही जरूरी ङ्क्षबदुओं को, जिनका ध्यान रखने पर आपका सफर बारिश में भी आसान हो जाएगा। अगर आप भी अपने ऑफिस, कार्यालय या काम पर जाने के लिए बाइक या स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं तो ये समाचार आपके लिए ही है। इन को जान लेने के बाद आप बारिश के मौसम में भी बिना किसी डर के सड़कों पर निकल सकते हैं। अगर बाइक की समय-समय पर सर्विसिंग कराते रहेंगे तो समस्या न्यूतनतम हो जाती है।
स्मार्ट बनें
बरसात के मौसम में अगर आपको ऑफिस जाना पड़ रहा है तो इसके लिए आपकों उन रास्तों का चयन करना पड़ेगा जिस पर आपको जलभराव या गड्ढों का कम से कम सामना करना पड़ता है। ऐसा करने से आप पानी से भरी सड़कों पर गाड़ी बंद होने के खतरे से बच सकेंगे।
तकनीक का सहारा लें
आप बरसात के मौसम में लगने वाले लंबे जाम से बचने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए उन रास्तों के बारे में जानकारी ले सकते हैं, जहां से आप अपने ऑफिस या काम वाली जगह पर आसानी से आ-जा सकते हैं। ऐसा करने से आप बारिश के मौसम में भी बिना देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
स्कूटर-बाइक का रखरखाव
बारिश के मौसम में ध्यान रखने लायक जो सबसे जरूरी बात है, वह है आपके बाइक-स्कूटर की सर्विङ्क्षसग। अक्सर लोग इस मामले में लापरवाह होते हैं। तो ध्यान दें, अगर आपने अपनी बाइक या स्कूटर की सर्विस नहीं करवाई है तो बारिश से पहले करवा लें। ताकि बारिश के मौसम में आपकी बाइक अच्छे से चल सके। बाइक अच्छी कंडीशन में होगी तो सड़कों पर जमा पानी और गड्ढों से होने वाले नुकसान का खतरा भी काफी कम हो जाएगा।
ब्रेकिंग सिस्टम
बाइक का ब्रेङ्क्षकग सिस्टम बारिश में सड़कों और बाइक के गीला हो जाने के कारण कमजोर हो जाता है। इसलिए सर्विस कराते समय वाहन के अगले और पिछले ब्रेक शू की जांच कराएं। जरूरत होने पर बदलवा लें। ब्रेङ्क्षकग सिस्टम की ग्रीङ्क्षसग व ऑयङ्क्षलग कराएं, ताकि ये अच्छे से काम कर सकें।
टायर का चयन
सड़कों के गीला होने पर वाहन के टायरों की पकड़ कम हो जाती है। इसलिए अपने वाहन के टायरों की जांच करें, उसकी कंडीशन पर नजर रखें। अगर वे घिस गए हैं, तो उन्हें बदलवा लें। इससे वाहन चलाते समय सड़क पर टायर की पकड़ मजबूत बनी रहेगी। साथ ही दुपहिया वाहन के फिसलने का भी खतरा कम हो जाता है।
Published on:
27 Jun 2023 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
