
RSRTC: बारां जिले के लोगों को महाकुंभ में में स्नान करने के लिए अब आसानी होगी। रोडवेज बारां डिपो मंगलवार से श्रद्धालुओं के लिए बस शुरू करेगा। मुख्य प्रबंधक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के लिए लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर बारां डिपो ने महाकुंभ स्पेशल बस सेवा शुरू की है।
यह बस कोटा से दोपहर 3.15 पर रवाना हुई, जो शाम 5 बजे बारां पहुंचेगी और बारां से शाम 5.15 पर रवाना होकर भंवरगढ़, केलवाड़ा, शाहाबाद, शिवपुरी, कानपुर होते हुए अगले दिन प्रात: 7.00 बजे प्रयागराज महाकुंभ पहुंचेगी। वापसी में यह बस शाम 5.30 बजे प्रयागराज से बारां कोटा के लिए रवाना होगी, यह सुबह 7 बजे बारां एवं 9 बजे कोटा पहुंच जाएगी।
उन्होंने बताया कि बारां डिपो ने द्वारा प्रयागराज महाकुभ मेले में 29 जनवरी के शाही स्नान से पूर्व जाने के लिए नई नॉन एसी सेमी डीलक्स स्लीपर बस सेवा शुरु की गई है। बताया जा रहा है कि इसमें स्लीपर और बैठने दोनों के लिए सीट्स अवलेबल है जिसका किराया 1000-1500 के बीच में है।
Updated on:
28 Jan 2025, 3:56 PM IST
Published on:
28 Jan 2025, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.