
स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्र सेविका समिति का प्रथम जिला स्तरीय पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से घोष की धुन निकाला गया।
बारां. स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्र सेविका समिति का प्रथम जिला स्तरीय पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से घोष की धुन निकाला गया। राष्ट्र सेविका समिति की सह जिला कार्यवाहिका सोनल सोनी ने बताया कि दोपहर एक बजे श्रीराम स्टेडियम में एकत्रीकरण एवं उद्बोधन हुआ। इसके बाद 3 बजे पर प्रचल की आज्ञा के साथ पथ संचलन प्रारंभ हुआ।
पथ संचालन श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ होकर प्रताप चौक, इंदिरा मार्केट, सब्जी मंडी, श्रीजी चौक, चौमुखा बाजार, सर्राफा बाजार, धर्मादा चौराहा, जनता टॉकीज की गली, केशव कीर्ति भवन होता हुआ पुन: श्रीराम स्टेडियम पहुंचा। पथ संचलन का नगरवासियों ने उत्साह से पुष्पवर्षा व स्वागत द्वार लगाकर स्वागत किया। पथ संचलन में 375 सेविकाओं ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। पथ संचलन में घोष वाहिनी, ध्वज वाहिनी तथा रक्षा वाहिनी शामिल रही।
इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. ङ्क्षरकेश मीणा एवं मुख्य वक्ता वंदना मित्तल क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति राजस्थान ने बौद्धिक दिया। मुख्य वक्ता वन्दना ने कहा कि चुनौतियां जीवन का अभिन्न अंग हैं। चुनौतियों को स्वीकार करने पर ही समाज और राष्ट्र का कार्य आगे बढ़ा है। हमें लक्ष्मीबाई केलकर एवं सरस्वती आप्टे से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र का कार्य करते हुए तेजस्वी भारत का फिर से निर्माण करना है। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी परिवार के छोटे शिशुओं को मोबाइल से दूर रखने एवं मां जीजा बनाकर शिवाजी जैसी संतान का निर्माण करने का आह्वान किया।
जगह-जगह किया पुष्पवर्षा से स्वागत
जिले में राष्ट्र सेविका पथ संचलन के प्रथम आयोजन को लेकर नगर वासियों में उत्साह नजर आया। नगरजनो ने पथ संचलन मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रताप चौक पर विधायक राधेश्याम बेरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन, नगर अध्यक्ष महावीर नामा नेतृत्व में तथा नगर परिषद में प्रतिपक्ष के नेता दिलीप शाक्यवाल के साथ पार्षदो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
Published on:
12 Jan 2025 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
