25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाग-नागिन का मिलन… बरसात में मदमस्त दिखा जोड़ा, लोगों की टिकी निगाहें, वीडियो वायरल

बारां के हिगोनियां मार्ग पर धान की पौध लगाने के लिए बनी क्यारी में नजर आया नाग-नागिन का जोड़ा, जलक्रीड़ा करते जोड़े से जगाया कौतुहल
less than 1 minute read
Google source verification
snake pair

बारां। हिगोनियां मार्ग पर धान की पौध लगाने के लिए बनी क्यारी में ग्रामीणों को नाग-नागिन का जोड़ा नजर आया। नाग-नागिन का जोड़ा पानी में काफी देर तक जलक्रीड़ा कर रहा था। बरसात के मौसम में जोड़े की जलक्रीड़ा देखकर लोगों ने इसे कैमरे में कैद किया।

शुभ माना जाता है

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में नाग-नागिन का जोड़ा देखना शुभ होता है। यह खुशहाली का प्रतीक भी है। नाग नागिन का मिलन वर्षा के लिए भी अच्छे संकेत बताए जाते हैं।

दूरी व संयम बनाए रखें

वहीं वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार बरसात के दिनों में नाग-नागिन का मिलन होना आम बात है। ऐसे नजारों से कई बार लोग कौतुहलता से उनके पास तक चले जाते हैं। जिससे हादसे की भी आशंका रहती है। अत: लोगों को उन्हें कभी परेशान नहीं करना चाहिए।