1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में अविवाहित युवक को इस चीज़ का लालच देकर कर दी नसबंदी, विभाग में मच गया हड़कंप

राजस्थान में अविवाहित युवक को इस चीज़ का लालच देकर कर दी नसबंदी, विभाग में मच गया हड़कंप

2 min read
Google source verification

बारां

image

rohit sharma

Apr 13, 2018

Sterilization

Sterilization

बारां ।

राजस्थान के बारां ज़िले में चिकित्सा विभाग की शर्मनाक हरक़त सामने आई। जिलें में अपना टारगेट पूरा करने के लिए विभाग के कर्मचारियों ने एक अविवाहित युवक की नसबंधी कर दी। युवक का चिकित्सा विभाग पर आरोप है कि उसे बिना बताए नसबंदी की है।

दरअसल, राजस्थान में चल रहे जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम के दौरान बारां जिलें के चिकित्सा विभाग ने अशफाक मोहम्मद नामक युवक की उसे लालच देकर बिना जानकारी दिए नसबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि बारां के चिकित्सा विभाग ने अपना टारगेट पूरा करने को लेकर उसकी नसबंदी कर दी। युवक की अभी शादी भी नहीं हुई है वह अभी बैचलर है। युवक अश्फाक की जिलें में लगे परिवार नियोजन शिविर में 6 अप्रैल को नसबंदी कर दी गई थी।

अशफाक ने बताया कि चिकित्सा विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उसे 6 हज़ार और एक मोबाइल देने के बहाने उसे शिविर में ले गए। इन कर्मचारियों में एक नर्स और विभाग के अन्य कर्मचारी थे जिन्होंने उसे शिविर में ले जाकर नसबंदी कर दी। मिली जानकारी के अनुसार अश्फाक ने चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को नसबंदी से पहले शादी शुदा नहीं होने के बारे में बताया था लेकिन वहां उसकी बात को अनसुनी कर उसकी नसबंदी कर दी गई।


अनपढ़ है अश्फाक, बैंक में भी नहीं है खाता

पीड़ित अविवाहित युवक अश्फाक मोहम्मद ने बताया कि उसकी बात को अनसुनी कर के नसबंदी करने के बाद उसे 3 हज़ार रुपए का चेक दिया है, पीड़ित का किसी भी बैंक में खाता नहीं है साथ ही वह अनपढ़ भी है। शायद इसी बात का फ़ायदा उठाते हुए विभाग ने उसकी नसबंदी कर दी।पीड़ित ने इस पूरी घटना की जानकारी घर पर बताई। अश्फाक के परिजनों ने बारां के चिकित्सा विभाग पर धोखे से नसबंदी करने का आरोप लगाया है।

READ : पीएम मोदी अंबेडकर जयंती पर पूरे देश में करेंगे 'आयुष्मान भारत' योजना की शुरुआत, देश के हर ग़रीब का इलाज़ ऐसे होगा मुफ़्त

Story Loader