
होटल रूम में संदिग्ध परिस्थिति में महिला और पुरुष बेहोशी की हालत में मिले थे
crime news : बारां. जिले के छबड़ा उपखंड के पाली थाना क्षेत्र निवासी देवर-भाभी ने कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक होटल में आत्महत्या का प्रयास किया। उपचार के दौरान रविवार शाम युवक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि होटल रूम में संदिग्ध परिस्थिति में महिला और पुरुष बेहोशी की हालत में मिले थे। सूचना पर पहुंची और दोनों को अचेत अवस्था में एमबीएस अस्पताल लेकर गई। जहां जांच में सामने आया कि दोनों बारां जिले के निवासी हैं। सब इंस्पेक्टर काशीराम ने बताया कि होटल के स्टाफ से सूचना मिली कि एक महिला-पुरुष बेहोशी की हालत में कमरे में पड़े हैं। कमरा लॉक भी नहीं था। शनिवार देर रात दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। होटल से दोनों के आईडी मिले। इसके अनुसार युवक 22 वर्ष का और महिला उसकी ही भाभी है। रविवार शाम युवक की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। वहीं, पाली थाना पुलिस ने बताया कि इस तरह की घटना की सूचना मिली है, लेकिन इस संबध में थाने पर किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
Updated on:
18 Nov 2024 12:41 pm
Published on:
18 Nov 2024 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
