6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, मिठाई की जगह बच्चों को बांटनी पड़ी शक्कर

देवरी क्षेत्र के पाटन में स्कूल में दो शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने ही स्तर पर ध्वाजारोहण कर समारोह मनाया। पाटन गांव की इस घटना को ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jan 28, 2025

देवरी क्षेत्र के पाटन में स्कूल में दो शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने ही स्तर पर ध्वाजारोहण कर समारोह मनाया। पाटन गांव की इस घटना को ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

देवरी क्षेत्र के पाटन में स्कूल में दो शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने ही स्तर पर ध्वाजारोहण कर समारोह मनाया। पाटन गांव की इस घटना को ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लापरवाही बरतने पर डीईओ ने दो शिक्षकों को निलंबित किया

देवरी. जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा था, उसी समय देवरी क्षेत्र के पाटन में स्कूल में दो शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने ही स्तर पर ध्वाजारोहण कर समारोह मनाया। पाटन गांव की इस घटना को ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद दोनों शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। इस दौरान उनका कार्यस्थल सीबीईओ मुख्यालय किशनगंज किया गया है। स्कूल में ग्राम स्तर पर कार्यक्रम होना था, यह शिक्षकों के नहीं आने से नहीं हो सका। सुआलाल रैदास और बनवीर ने अपने काम में लापरवाही बरतते हुए समारोह में शामिल नहीं हुए। बच्चों को मिठाई की जगह शक्कर वितरित की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये दोनों शिक्षक समय पर कभी भी विद्यालय नहीं पहुंचते। ये अक्सर शिक्षा के नाम पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का ग्यारह बजे तक इंतजार किया। इसके बाद अपने की स्तर पर कार्यक्रम किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी पीयूष शर्मा ने बताया कि दोनों शिक्षकों की कार्य करने में घोर लापरवाही के चलते उनका निलंबन किया गया है।