
शहर के शीतला चौक, चौमुखा बाजार, तालाब पाड़ा क्षेत्र में लम्बे समय से लाल मुंह के बंदरों का आंतक है। इन्होंने करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं व बच्चों को हमला कर घायल कर दिया है।
अभियान फ्लॉप : इतने शातिर कि ङ्क्षपजरों के समीप भी नहीं पहुंच रहे
बारां. मथुरा से बंदर पकडऩे आई टीम के हाथ लगातार तीसरे दिन भी खाली रहे। बंदर इतने शातिर हैं कि वे टीम को चकमा दे रहे हैं। अभी तक एक भी बंदर टीम की पकड़ में नहीं आया आया है। शहर के शीतला चौक, चौमुखा बाजार, तालाब पाड़ा क्षेत्र में लम्बे समय से लाल मुंह के बंदरों का आंतक है। इन्होंने करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं व बच्चों को हमला कर घायल कर दिया है। इसके कारण महिलाओं व बच्चों ने अपने घरों की छतों पर भी जाना बंद कर दिया है।
इस समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने मथुरा से बंदर पकडऩे वाली टीम को यहां बुलवाया था। टीम 12 मार्च रात्रि में यहां पहुंची थी। उसने 13 मार्च को प्रभावित क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन ङ्क्षपजरे लगाकर उनमें चने व केले डाले। लेकिन तीन दिन बाद भी एक भी बंदर टीम के पकड़ में नहीं आया। यहां तक की बंदर ङ्क्षपजरों के समीप तक नही जा रहे हैं। बंदर यहां वहां पेड़ों पर ही बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि टीम बंदरों को पकडऩे के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
Published on:
16 Mar 2025 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
