
गुरुवार को जिले में तापमान एक बार फिर 45 डिग्री के आंकड़े को छू गया। यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। देर शाम जिले के कई इलाकों में शाम को मौसम बदला और आंधी चली।
कम दबाव का क्षेत्र बनने से जिले में अंधड़ की आशंका
बारां. जिले में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिले में तापमान एक बार फिर 45 डिग्री के आंकड़े को छू गया। यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। देर शाम जिले के कई इलाकों में शाम को मौसम बदला और आंधी चली। इधर, मौसम विभाग का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बना रहा तो कम दबाव का क्षेत्र बनने से जिले में अंधड़ चल सकता है। ऐसे में हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने आमजन से मौसम का लेकर सतर्क रहने की अपील की है। दिनभर गर्मी का असर रहने से गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रही। इस दौरान बाजार और सडक़ों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही कम ही नजर आई। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि शुक्रवार को मौसम बदलेगा और आंधी-तूफान चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि जिनकी फसलें खेतों में हैं, वे उसे काट लें, खलिहानों में रखी फसलों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाने को कहा गया है। इससे वे मौसम के कारण होने वाले नुकसान से बच सकेंगे।
उधर, सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने गुरुवार को सीएचसी सीसवाली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालबमोरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हीटवेव और मौसमी बीमारियों को लेकर अस्पतालों में समुचित बंदोबस्त रखने के लिए निर्देशित किया। सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने बताया कि इस दौरान अस्पतालों में हीटवेव व मौसमी बीमारियों के उपचार के प्रबंध का अवलोकन किया। अस्पतालों में हीटवेव पीडित मरीजों को उपचार देने के लिए आवश्यक दवाइयां व अन्य इंतजाम रखे जाएं। अस्पतालों में कूलर, पंखा, बिजली व पेयजल के प्रबंध हो, जिससे यहां मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान अस्पतालों में आईपीडी वार्ड, ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण केंद्र व सफाई का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Published on:
02 May 2025 12:05 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
