12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात्रि में आने-जाने वालों से करते थे लूटपाट, आरोपियों का सडक़ों पर निकाला जुलूस

पुलिस ने राह चलते, बाइक सवार लोगों से लूटपाट कर नगदी मोबाइल, जेवर, बाइक छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इन सातों को गिरफ्तार कर बाजार में घुमाया।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jun 07, 2025

पुलिस ने राह चलते, बाइक सवार लोगों से लूटपाट कर नगदी मोबाइल, जेवर, बाइक छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इन सातों को गिरफ्तार कर बाजार में घुमाया।

source patrika photo

लूट की वारदात करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

मांगरोल. पुलिस ने राह चलते, बाइक सवार लोगों से लूटपाट कर नगदी मोबाइल, जेवर, बाइक छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इन सातों को गिरफ्तार कर बाजार में घुमाया।

यह है मामला

पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि 27 मई को महावीर निवासी-अयाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार उसने बताया कि 26 मई को धनराज नागर निवासी बमोरीकलां के यहां से जागरणमें भाग लेकर हम देर रात मोटरसाइकिल से लक्ष्मीपुरा लौट रहा था। अस्पताल के पास तिराहा बमोरीकलां पर तीन-चार बाइक सवारों ने मुझे रोका। उन्होंने कहा कि हमारा एक व्यक्ति रह गया है। उससे बात करने के लिए मोबाइल फोन चाहिए। जब उसे मोबाइल दिया तो उसमें से एक ने मेरी बाइक की चाबी निकाल ली। उनमे से दो व्यक्ति मेरी मोटरसाइकिल पर बैठ गए और मोटरसाइकिल व मोबाइल लेकर भाग निकले।

इसी प्रकार 2 जून को गोरधनलाल निवासी माथना तिराया बारां ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं व बेटा मोटरसाइकिल से मांगरोल से लग्न कार्यक्रम में भाग लेकर 2 जून को तडक़े बारां जा रहे थे। जैसे ही हम बोहत पेट्रोल पम्प के आगे पहुंचे तो हमारी मोटरसाइकिल के पीछे से अचानक एक मोटरसाइकिल पर तीन लडके आए और हमें रोक लिया। उन्होंने कट्टा जैसा हथियार दिखाकर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली तथा मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी व पर्स जिसमे एक हजार रुपये थे, छीनकर भाग गए।

टीम का किया गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए मांगरोल थानाधिकारी महेन्द्र मीणा ने उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करवाया। इसके बाद राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन, वृताधिकारी अन्ता सोजीलाल मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

तरीका एक समान

आरोपी रात्रि में शादी समारोह से आने जाने वाले व्यक्तियों को एकान्त में रोकते थे। किसी बहाने से बातों में उलझाकर, मोबाइल से बात कराने का बहाना बनाकर उनसे मोबाइल छीन लेते और उसके बाद उनको हथियारों से डरा धमका कर उनके पास से नकदी, जेवरात व मोटरसाइकिल छीन कर ले जाते थे।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से संदिग्धों रमननाथ उर्फ प्रमोद उर्फ मौत पुत्र शिवभरोस (20) निवासी खानपुरिया मांगरोल, रौनक पुत्र बृजराज (20) थाना मांगरोल, अंकित बैरवा पुत्र दीनदयाल (20) निवासी रावलजावल मांगरोल, गोविन्द गुर्जर पुत्र गंगाधर (23) साल निवासी रावलजावल मांगरोल, रोहित सेन पुत्र गिर्राज सैन (24) निवासी मउ मांगरोल, मनोज पुत्र रामस्वरुप (20) निवासी रामपुरा भगतान मांगरोल, विकास पुत्र वेदप्रकाश (19) निवासी रावल जावल को डिटेन किया। इनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में उपरोक्त संदिग्धो ने दोनों प्रकरणों की घटना करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने बमोरीकलां गांव के पास व बोहत गांव के पास की वारदातों के अलावा किशनपुरा रोड मांगरोल व थाना सीसवाली में सीसवाली रोड पर की गई वारदातें करना स्वीकार किया है।

शातिर लुटेरों की पुलिस ने कराई परेड

बमोरीकलां . गत सप्ताह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप रात के समय लुटेरों ने बाइक सवार युवक के साथ लूट की। शुक्रवार शाम को पुलिसकर्मियों ने कस्बे के मुख्य रास्तों पर परेड करवाई ताकि ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो सके। जानकारी अनुसार पिछले सप्ताह कोटा जिले के लक्ष्मीपुरा निवासी महावीर नागर कस्बे में अपने रिश्तेदार के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आया था। देर रात को वापस लौटते समय स्वास्थ्य केंद्र के पास इन लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार नागर को रुकवा कर उसकी मोटरसाइकिल छीन कर ले गए। इसी तरह क्षेत्र मे इस तरह की वारदातें बढ़ती जा रही थी। लेकिन थाना मांगरोल पुलिस ने सजकता दिखाते हुए इन लुटेरों की धरपकड़ कर ऐसे अपराधों में अंकुश लगाने मैं कामयबी हासिल की गई।