एसयूवी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क पर खड़े लोगों और एक साइकिल सवार को भी कुचल दिया। हादसे में एक गाय भी चपेट में आई। इस दुर्घटना में एक बालिका सहित कई लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।