
प्रदेश सरकार इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक एक लाख की राशि देगी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बजट में एक हजार पंचायतों में बर्तन बैंक बनाने की घोषणा की थी।
शादी व समारोह के लिए अब ग्राम पंचायत से किराए पर मिलेंगे बर्तन, गरीबों को होगा लाभ
बारां. अब शादी ब्याह में अब कम दामों में ग्राम पंचायत से ही बर्तन मिलेंगे। सरकार इसके लिए जिले समेत प्रदेश के सभी गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक खोल रही है। ताकि प्लास्टिक की पत्तलों के उपयोग को रोका जा सके और गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। प्रदेश सरकार इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक एक लाख की राशि देगी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बजट में एक हजार पंचायतों में बर्तन बैंक बनाने की घोषणा की थी। इसकी अब गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है। बारां जिले में करीब 20 ग्राम पंचायतों का पहले चरण में चयन किया जाएगा। गांव में किसी आयोजन अथवा ग्रामीण क्षेत्र में कोई आयोजन या सामाजिक कार्यक्रम होने पर मात्र 3 रुपए प्रति बर्तन सेट दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार एक सेट में तीन कटोरी, एक गिलास, एक थाली, एक चम्मच शामिल किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऐसे 400 सेट रखे जाएंगे। यही नहीं प्रत्येक बर्तन पर ग्राम पंचायत का नाम एवं स्वच्छ भारत मिशन अंकित करवाया जाएगा। बर्तन पांच वर्ष बाद बदले जा सकेंगे, जो बर्तन अच्छी स्थिति में होंगे उन्हें आगे भी काम में लाया जा सकेगा।
इनको मिलेगी पचास प्रतिशत छूट
बर्तन देने के दौरान बीपीएल, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग आदि को विशेष परिस्थितियों में किराए में पचास प्रतिशत की छूट दी जा सकेगी। गाइड लाइन में यह स्पष्ट निर्देश दिए है कि बर्तन खोने और टूटने पर उपयोगकर्ता से भरपाई की जाएगी। इन बर्तनों की सार संभाल स्वयं सहायता समूह की ओर से की जाएगी।
20 पंचायतें चुनेंगे
पहले चरण में 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। जिनको एक-एक लाख की राशि दी जाएगी। इसका संचालन राजीविका की ओर से किया जाएगा। योजना के जरिए ग्राम पंचायत में प्लास्टिक की पत्तलों के उपयोग को रोकने के साथ गांवों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।
Published on:
11 Apr 2025 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
