अरसा पहले पुराने बारां शहर में सब्जीमंडी क्षेत्र की एक मात्र बड़ी टंकी थी। इसी से मंडोला वार्ड, श्रीजी चौक, मुरलीजी मंदिर, चौमुखा बाजार, श्योपरियान बस्ती, तालाब पाड़ा, चुड़ी बाजार, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, इंदिरा मार्केट व गढ़ कॉलोनी आदि पुरानी बारां का इलाका जुड़ा हुआ था। उसके बाद सब्जी मंडी और अब शाहाबाद दरवाजा क्षेत्र में टंकी बन गई। इस तरह पुरानी बारां के उक्त इलाके के लिए तीन टंकियां हो गई, लेकिन वितरण क्षेत्र का उचित निर्धारण नहीं हुआ। विद्युत फीडर छोटे किए जाने की तरह ही पेयजल वितरण के भी छोटे जोन बनाने की जरूरत है। अब नए इलाकों में तो टंकीवार जोन बनाए जा रहे है।
पुराने बारां शहर में अमृत योजना के तहत किया जाना था, लेकिन नगरपरिषद में पूर्व बोर्ड के समय खुदाई और लाइन बिछाने को लेकर जरूरी सहयोग नहीं मिलने से काम अधूरे रह गए।
प्रमोद झालानी, अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग