
Deep drinking water crisis
भंवरगढ़. ग्रामपंचायत पिंजना के कुंदा गांव में पेयजल संकट गहराने से लोगों के साथ-साथ मवेशियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। कुंदा निवासी सीताराम, मनोज सहरिया, रामसिंह ने बताया कि सहरिया बस्ती व गुर्जर बस्ती में लगे नलकूप जवाब दे गए। गांव में एक मात्र नलकूप जो रणवीर के मकान के पास लगा हुआ है वहीं चालू है। उसमें भी पानी की आवक कम होने से लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। गुर्जर बस्ती में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण पशुधन को पीने का पानी नहीं मिल रहा। गोलू गुर्जर ने बताया कि गांव में काफी पशुधन है। विनोद सहरिया ने बताया कि मां बाड़ी के सामने लगे नलकूप में पानी है, लेकिन मोटर फंसी होने से ग्रामपंचायत ने इसे नहीं निकलवाया। मोटर को निकलकर ठीक करवा दिया जाए तो लोगों को पीने का पानी मिल सकता है। इस सम्बंध में विकास अधिकारी ओमप्रकाश निर्मल ने बताया कि अभी एक नलकूप खुदवाया है। उसमें मोटर डालकर चालू कर दिया जाएगा।
दूर से ला रहे पानी
मऊ. क्षेत्र के गांव रावलजावल में भूमिगत जलस्तर में बदलाव के कारण इस गांव का पानी दुषित हो गया। पानी का स्वाद बदल कर कड़वा कषैला लगने लगा है। पिछले एक वर्ष से इस गांव के लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। गांव के देवलाल सुमन, महेन्द्र मीणा, बृजराज सुमन, महेन्द्र सुमन, अध्यापक राजू शर्मा आदि ने बताया कि भूमिगत जलस्तर में आए बदलाव से गांव में अधिकांश पेयजल स्रोतों का पानी फ्लोराइड युक्त है शिक्षक राजू शर्मा ने बताया कि स्कूल में करीब 200 बच्चे पीने के पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं।
विधायक का घेराव कर ज्ञापन दिया
अटरू. ग्राम पंचायत रतनपुरा के वार्ड नंबर ९ को शेरगढ़-अटरू पेयजल योजना से नहीं जोडऩे पर लोगों ने सोमवार को जन अभियोग सुनने पहुंचे विधायक रामपाल मेघवाल का घेराव कर ज्ञापन दिया। लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत अटरू, खेड़लीगंज, रतनपुरा तीनों को शेरगढ़-अटरू पेयजल योजना से जोड़ दिया है, लेकिन रतनपुरा के ही वार्ड ९ को इस योजना से वंचित कर दिया है। इस पर विधायक मेघवाल ने लोगों को आश्स्वत करते हुए शीघ्र इस योजना से जोडऩे को लेकर मौके से ही जिला कलक्टर से फोन पर चर्चा कर गोविन्दपुरा को भी शेरगढ़ से जोडऩे के निर्देश दिए। उसके बाद विधायक ने इस बारे जलदाय विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की।
Published on:
10 Apr 2018 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
