14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baran Mandi: सीजन के सर्वाधिक भावों में बिका लहसुन, मंडी में 7000 कट्टों की आवक के साथ ₹21910 प्रति क्विंटल रहे दाम

Rajasthan Agriculture Mandi: बारां कृषि उपज मंडी में लहसुन के दामों ने इस सीजन का नया रिकॉर्ड बनाते हुए ₹21,910 प्रति क्विंटल तक का स्तर छू लिया है। करीब 7 हजार कट्टों की भारी आवक के बीच भी भावों में मजबूती देखने को मिली, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है।

2 min read
Google source verification
Baran Mandi

बारां की कृषि उपज मंडी के नीलामी स्थल पर रखे लहसुन के कट्टे (फोटो: पत्रिका)

Garlic Rate In Mandi: बारां की कृषि उपज मंडी स्थित लहसुन मंडी में बुधवार को लहसुन उच्चतम 21 हजार 910 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव से बिका। यह इस सीजन के सर्वाधिक भाव है। हालांकि करीब एक सप्ताह में लहसुन उच्चतम 21 हजार 500 रुपए प्रति क्विंटल बिक कर वापस लुढ़क गया था। जिसके चलते डेढ़ से दो हजार रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट चल रही थी। लहसुन मंडी में बुधवार को करीब 7 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई।

वहीं मंडी में करीब 12-13 हजार कट्टे माल पेडिंग पड़ा हुआ है। प्रति दिन 6 हजार से 6500 कट्टों की ही नीलामी हो पा रही है। बुधवार को मंडी में लहसुन न्यूनतम 4500 रुपए से लेकर उच्चतम 21910 रुपए प्रति क्विंटल बिका, वहीं औसत भाव 8500 तथा मॉडल भाव 9000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

कृषि मंडी में गेहूं की भी लगातार अच्छी आवक बनी हुई है। बुधवार को मंडी में करीब 55 हजार से अधिक कट्टे गेहूं की आवक हुई। मंडी में गेहूं न्यूनतम 2400 रुपए से लेकर 2689 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे, वहीं औसत भाव 2450 तथा मॉडल भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

ये हैं छीपाबड़ौद लहसुन मंडी के भाव

छीपाबड़ौद कस्बे की विशिष्ठ लहसुन मंडी हरनावदा जागीर छीपाबड़ौद में बुधवार को ऊटी लहसुन का भाव इस प्रकार रहा। बेस्ट क्वालिटी और फुल गोला माल 12600 रुपए से लेकर 19300-20000 रुपए प्रति क्विंटल से बिका वहीं एवरेज माल 6105 रुपए से लेकर 11415-11800 रुपए प्रति क्विंटल से बिका वहीं छोटे माल 4505 रुपए से लेकर 5725-5900 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। वहीं देशी लहसुन 4300 रुपए से लेकर 13700-14000 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। कुल ट्रेक्टर वह ढेर नीलामी 1662 की हुई। कुल आवक 14177 कट्टे 5671 क्विंटल की हुई।

कोटा मंडी में ये रहा हाल

कोटा की भामाशाहमंडी में बुधवार को सभी कृषि जिन्स की आवक लगभग 130000 कटृे की रही। सोयाबीन 200, सरसों 50 रुपए तेज रहे। लहसुन की आवक लगभग 13000 कट्टे व भाव लहसुन 3500 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। भाव इस प्रकार रहे: गेहूं नया मिल. लस्टर 2350 से 2450, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2450 से 2500, बेस्ट टुकड़ी 2500 से 2600, धान सुगन्धा 2800 से 3 701,धान (1509) 3400 से 4250, धान (1847) 3200 से 4101, धान (1718-1885) 4200 से 4450, धान (पूसा-1) 3000 से 4000, धान (1401-1886) 4100 से 4250 ,धान दागी 1500 से 3600, सोयाबीन 5800 से 7400, सोयाबीन बीज क्वालिटी 7400 से 7551, सरसों 6500 से 7251,अलसी 8000 से 9050, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 2050, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2450, तिल्ली 7000 से 8500, मैथी नयी 5800 से 6550, धनिया बादामी 11000 से 11300, धनिया ईगल 11500 से 12000, धनिया रंगदार 13000 से 15000, मूंग 6000 से 7400,उड़द 4500 से 7000 ,चना देशी 4800 से 5300, चना मौसमी नया 5100 से 5200, चना पेप्सी 5100 से 5251,चना डंकी पुराना 4000 से 4600 तथा चना काबुली के भाव 5500 से 6900 रुपए प्रति क्विंटल रहे।