15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather report : घने कोहरे की चादर में लिपटा जिला, बढऩे लगा सर्दी का जोर

खिलाडिय़ों ने कोहरे में लिया फुटबॉल खेलने का आनंद

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Nov 30, 2023

weather report : घने कोहरे की चादर में लिपटा जिला, बढऩे लगा सर्दी का जोर

weather report : घने कोहरे की चादर में लिपटा जिला, बढऩे लगा सर्दी का जोर

जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा है। अटरू में बीते दिनों हुई मावठ की बरसात के बाद सर्दी का असर एकदम से बढ़ गया है। यह मौसम सभी के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। जहां खाने के शौकीन लोगों को पुए-पकौड़ी व कचौरियों का आनंद मिल रहा है। वहीं किसानों ने भी इसे फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। फिर ऐसे मौसम में खिलाड़ी कैसे पीछे रहते। गुरुवार को छाए घने कोहरे के बीच खेल मैदान में फुटबॉल खेलते को जुट गए।

कैसे बनता है कोहरा?

सापेक्षिक आद्र्रता शत प्रतिशत होने पर हवा में जलवाष्प की मात्रा स्थिर हो जाती है। इससे अतिरिक्त जलवाष्प के शामिल होने से या तापमान के कम होने से संघनन शुरू हो जाता है। जलवाष्प से संघनित छोटी पानी की बूंदें वायुमंडल में कोहरे के रूप में फैल जाती हैं।

क्या होता है कोहरा?

जब नम हवा ऊपर उठकर ठंडी होती है, तब जलवाष्प संघनित होकर पानी की सूक्ष्म बूंदें बनाती हैं। कभी-कभी अनुकूल परिस्थितियों में हवा के बिना ऊपर उठे ही जलवाष्प जल की नन्हीं बूंदों में बदल जाती है, तब हम इस स्थिति को कोहरा कहते हैं। तकनीकी रूप से बूंदों के रूप में संघनित जलवाष्प के बादल को कोहरा कहा जाता है। यह वायुमंडल में जमीन की सतह के थोड़ा ऊपर ही फैला रहता है। किसी घने कोहरे में ²श्यता एक किमी से भी कम हो जाती है। इससे अधिक दूरी पर स्थिति चीजें धुंधली दिखाई पडऩे लगती हैं।


बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग