
सुबह और शाम को फिर से हल्की सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारां. पिछले सप्ताह पड़ी तेज गर्मी के बाद अब मौसम ने नरमी बरती है। तीन दिन से धूप की तेजी में कमी आई है। इससे सुबह और शाम को फिर से हल्की सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शाहाबाद. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में इन दिनों फिर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है जहां धूप में नरमी आने से पिछले दिनों जो तापमान अचानक बढ़ गया था। वह अब नीचे आ गया है और लोगों को गर्मी की बजाय हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। गुरुवार को कस्बे में सुबह से मौसम में बदलाव देखा गया और बादलों की आवाजाही चलती रही। कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला बना रहा। लेकिन धूप में तेजी नहीं रही। साथ में चल रही हवाओं से मौसम में ठंडक बनी रही लोगों को इस बदले मौसम से काफी राहत महसूस हुई है। सुबह-शाम सर्दी का असर हल्का सा महसूस होने लगा है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह अचानक मौसम बदला था और तापमान काफी ऊपर चला गया था। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और लोगों को राहत महसूस हुई है।
Updated on:
21 Mar 2025 12:07 pm
Published on:
21 Mar 2025 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
