20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

video- महिलाओं ने सामूहिक रूप से ईसर-गणगौर को पूजा

बारां. शहर समेत जिले में शुक्रवार को गणगौर का पर्व हर्षोल्लास व परम्परागत रूप से मनाया गया। सुबह से सुहागिनों का मंदिरों व घरों पर बनाई गई ईसर-गणगौर को पूजने का दौर शुरू हो गया। महिलाओं ने सुहाग की दीर्घायु की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

Google source verification

बारां. शहर समेत जिले में शुक्रवार को गणगौर का पर्व हर्षोल्लास व परम्परागत रूप से मनाया गया। सुबह से सुहागिनों का मंदिरों व घरों पर बनाई गई ईसर-गणगौर को पूजने का दौर शुरू हो गया। महिलाओं ने सुहाग की दीर्घायु की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम को गणगौर को पानी पिलाने की रस्म अदा की गई। सुबह से दोपहर तक मंदिरों व उन घरों में महिलाओं की भीड़ रही, जहां गणगौर बनाई गई थी। इस पर्व को लेकर वैसे तो सर्वसमाज में खासा उत्साह रहा, लेकिन राजपूत समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाया। शहर के शिव मंदिरों में दोपहर तक व शाम से रात तक गहमा-गहमी रही। ेकानंद काॅलेनी में गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की तथा सुहाग की लम्बी उम्र की कामना की। महिलाओं ने सामूहिक रूप से बेसन व आटे के गहने बनाकर ईसर गणगौर को पहनाए। इस अवसर पर रजनी मित्तल, संध्या, प्रीति श्रीवास्तव, बीनू शर्मा, रश्मि, मीना शर्मा, रीनू स्नेहा विजय आदि उपस्थित रही।