
रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री और टीटीई के बीच विवाद होता हुआ।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला यात्री की 3 महिला टीटीई ने मिलकर पिटाई की है। महिला यात्री का पहले कॉलर पकड़ा, इसके बाद स्टेशन पर घसीटा। ये मामला बरेली रेलवे स्टेशन नंबर- 5 का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है महिला यात्री और 3 टीटीई महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी बीच एक टीटीई ने महिला यात्री का कॉलर पकड़ लिया। वहीं, महिला खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही है। लेकिन टीटीई ने उसका कॉलर पकड़ स्टेशन की दूसरी तरफ लेकर जाती है, जहां पर महिला की तीनों ने मिलकर पिटाई कर दी। ऐसा दावा किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। DRM मुरादाबाद और DRM इज्जतनगर ने जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
18 Dec 2023 11:44 am
Published on:
18 Dec 2023 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
