
शोहदों को छात्रा से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, छात्रा ने सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा
बरेली। कैंट इलाके में शोहदों को छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को तीन शोहदों ने कैंट के बीआई बाजार में घेर लिया। जब छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए एक शोहदे को पीट दिया तो शोहदों ने छात्रा से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद वहां से गुजर रहे मेजर की मदद से छात्रा ने मनचलों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस दौरान एक मनचला मौका पाकर फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
कोचिंग से लौटते समय हुई वारदात
कैंट थाना क्षेत्र की सिमेट्री लाइन निवासी हवलदार की बेटी शहर के कान्वेंट स्कूल में 9 वीं क्लास की छात्रा है। उसकी क्लास में ही लाल फाटक की सद्भावना कॉलोनी के पैरा कमांडो का बेटा भी पढ़ता है। छात्रा बीआई बाजार होते हुए कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट थी। इसबीच यूनियन बैंक के पास क्लासमेट ने रोक लिया। उस पर फब्तियां कसने लगा। छात्रा ने विरोध किया। मनचले के साथ नीले रंग की स्कूटी पर दो दोस्त और सवार थे। तीनों ने छात्रा का रास्ता रोक लिया। इस बीच छात्रा ने एक मनचले के चाटा जड़ दिया। फिर तो तीनों दोस्तों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग दूर खड़े तमाशा देख रहे थे। इस बीच उधर से गुजरे मेजर कुनॉल छात्रा की मदद को आगे आए ।
मनचलों की हुई पिटाई
मेजर ने छात्रा को बचाया तो मनचलों में भगदड़ मच गई। फिर तो छात्रा ने मेजर की मदद से मनचलों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस बीच एक मनचला भाग गया, जबकि दो मनचलों को पब्लिक की मदद से पकड़ लिया, फिर तो भीड़ में शामिल लोगों ने भी मनचलों की पिटाई कर दी । दोनों मनचलों को कैंट थाने ले जाया गया। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे दोनों छात्रा की क्लास में ही पढ़ते हैं, जबकि तीसरा आरोपी उनका दोस्त है, जो लाल फाटक की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रहता है। उसके पिता फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में दूध डेयरी चलाते हैं।
Published on:
10 Aug 2018, 4:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.