27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
एसपी सिटी कांवड़ियों को धमकाया – अबे सीधा कर देंगे तुम्हें, कांवड़ के चक्कर में जेल चले जाओगे
Play video

एसपी सिटी कांवड़ियों को धमकाया – अबे सीधा कर देंगे तुम्हें, कांवड़ के चक्कर में जेल चले जाओगे

कांवड़ियों को जेल भेजने की भी धमकी दे डाली। इससे नाराज किसी कांवड़िए ने एसपी सिटी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 10 Aug 2018, 1:23 PM IST

बरेली। समझौता कराने गए एसपी सिटी ने कांवड़ियों को जमकर हड़काया। कांवड़ियों को जेल भेजने की भी धमकी दे डाली। इससे नाराज किसी कांवड़िए ने एसपी सिटी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही वीडियो को सीएम कार्यालय और डीजीपी को ट्वीट कर शिकायत की गई है। एसपी सिटी का ये वीडियो शहर में वायरल हो गया है।

क्या बोले एसपी सिटी

इज्जतनगर के भगवानपुर धीमरी गाँव में कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के हल के लिए गाँव में बैठक हो रही थी। इसी दौरान बातचीत में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह अपना आपा खो बैठे। बैठक में ही एक व्यक्ति को जमकर हड़काया। एसपी सिटी ने कहा -हिन्दू धार्मिक संस्कृति का क्या कोई ठेकेदार है यहाँ पर। हम भी तो हिन्दू है, मेरा ठेका कौन लिया है। तू लिया है मेरा ठेका। इस बीच कांवड़िए ने कहा कि हम कांवड़ लेकर साथ आएँगे। एसपी सिटी बोले कांवड़ लेके आएगा तो अपना ठेका ले न, सबका ठेका लिया है क्या। अबे सीधा कर देंगे तुम्हें। अभी राजनीति नहीं चाहिए हमको यहाँ। हम प्रयास कर रहे हैं कि अच्छे से कांवड़ निकल जाए और तुम यहाँ राजनीति घुसेड़ रहे हो। कांवड़ के चक्कर में चले जाओगे जेल।

सीएम दरबार पहुंचा मामला

एसपी सिटी का हड़काते हुए किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। सचिन पटेल नाम के युवक ने ये वीडियो सीएम कार्यालय को भेज कर एसपी सिटी की शिकायत की है। ट्वीट में कहा गया है कि एक तरफ महाराज जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने का आदेश दे रहे हैं तो दूसरी तरफ बरेली प्रशासन कांवड़ियों को हिन्दू संस्कृति का ठेकेदार बताते हुए जेल भेजने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी का ये वीडियो शहर में वायरल हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश