10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 407 जोड़े बने जीवनसाथी… 326 ने लिए सात फेरे, 81 ने किया कबूल-ए-निकाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को बरेली कॉलेज ग्राउंड में सामाजिक समरसता और खुशियों का बड़ा नज़ारा देखने को मिला। दो दिन तक चलने वाले सामूहिक विवाहोत्सव के पहले दिन कुल 407 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 326 हिंदू और 81 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

2 min read
Google source verification

बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को बरेली कॉलेज ग्राउंड में सामाजिक समरसता और खुशियों का बड़ा नज़ारा देखने को मिला। दो दिन तक चलने वाले सामूहिक विवाहोत्सव के पहले दिन कुल 407 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 326 हिंदू और 81 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। जहां एक ओर मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे पड़े, वहीं दूसरी ओर मौलवी की मौजूदगी में निकाह की रस्में पूरी कराई गईं।

इस सामूहिक आयोजन में जिलेभर से जोड़े पहुंचे थे, जिसमें नगर निगम और 10 विकासखंडों समेत कई नगर पालिका क्षेत्रों से आए 407 जोड़ों ने हाथों में हाथ डालकर गृहस्थ जीवन की पहली सीढ़ी चढ़ी। बरेली कॉलेज मैदान में सजा विशाल पंडाल, रंगीन सजावट और मंडपों की पंक्तियां किसी बड़े विवाह समारोह से कम नहीं दिखीं।

बायोमीट्रिक से सत्यापन- पहली बार लागू

डीएम ने बताया कि इस बार दूल्हा-दुल्हन की उपस्थिति और पहचान का बायोमीट्रिक सत्यापन आधार कार्ड के माध्यम से किया गया। इसमें फिंगरप्रिंट, चेहरे और आंखों का डेटा मिलान कर पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये का सरकारी व्यय निर्धारित है। 60 हजार रुपये सीधे दुल्हन के बैंक खाते में, 25 हजार रुपये उपहार सामग्री, 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए हैं।

सरकार घर और घरवाली दोनों दे रही

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अब घर और घरवाली दोनों दे रही है। सरकार निर्धन परिवारों को फ्री राशन और आवास भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष केवल बरेली में ही दो दिनों में 1000 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा रहा है, जो योजना की सफलता का बड़ा प्रमाण है।

विवाह सिर्फ रस्म नहीं, पवित्र वचन है

मंच से जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों से कहा कि सात फेरों के सात वचन सिर्फ परंपरा नहीं, जीवन जीने का आधार हैं। उन्होंने पति-पत्नी को सामंजस्य, सहयोग और सम्मान के साथ जीवन बिताने की सीख दी। कहा सामूहिक विवाह सिर्फ शादी नहीं, संस्कृति है, समाज को जोड़ने की ताकत है।

ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, विधायक एमपी आर्य, एमएलसी हरी सिंह ढिल्लो, बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, जयपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।