15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेंथा तेल के ऑनलाइन सट्टे में डूबा कारोबारी लापता… गोदाम से मिला सुसाइड नोट, लिखी थी ये बात…

बरेली। शहर में मेंथा तेल के ऑनलाइन सट्टे से जुड़े एक कारोबारी के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है। प्रेमनगर क्षेत्र के सांई धाम कॉलोनी निवासी तेल कारोबारी गौतम कुमार घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। उनके बेटे प्रणव कुमार सैनी ने प्रेमनगर थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई […]

2 min read
Google source verification

तेल कारोबारी गौतम कुमार

बरेली। शहर में मेंथा तेल के ऑनलाइन सट्टे से जुड़े एक कारोबारी के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है। प्रेमनगर क्षेत्र के सांई धाम कॉलोनी निवासी तेल कारोबारी गौतम कुमार घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। उनके बेटे प्रणव कुमार सैनी ने प्रेमनगर थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गोदाम की तलाशी के दौरान एक डायरी बरामद की है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा मिला है। नोट में कर्ज से परेशान होकर गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कारोबारी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गौतम कुमार के लापता होने की सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने उनके गोदाम का ताला खुलवाकर जांच की। जांच के दौरान एक डायरी बरामद हुई, जिसमें हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला। नोट में कारोबारी ने लिखा है कि व्यापार में भारी घाटे के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और अब जीवन से निराश होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने जा रहा है।

रोजाना दो लाख रुपये तक का नुकसान

गौतम कुमार के बेटे प्रणव कुमार सैनी ने सीओ प्रथम आशुतोष शिवम को बताया कि उनके पिता सांई धाम कॉलोनी स्थित गोदाम और घर में अकेले रहते थे, जबकि वह खुद नोएडा में नौकरी करते हैं। सुसाइड नोट में लिखा है कि अधिकतर लोग उनसे एमसीएक्स के जरिए मेंथा तेल का ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। इस कारोबार में उन्हें लगातार भारी नुकसान हो रहा था। नोट में उल्लेख है कि रोजाना करीब दो लाख रुपये तक का घाटा हो रहा था, जो महीने में लगभग 50 लाख रुपये तक पहुंच जाता था।

दो सौ से ढाई सौ फोन कॉल से बढ़ी परेशानी

सुसाइड नोट में कारोबारी ने यह भी लिखा है कि रोजाना करीब 200 से 250 फोन कॉल आते थे, जिनमें लोग सट्टे के लेन-देन और पैसों की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाते थे। इन कॉलों से वह मानसिक रूप से और ज्यादा परेशान हो गए थे। नोट में यह भी लिखा गया है कि इस धंधे में कई लोग रोज लाखों रुपये कमा रहे हैं, जबकि वह लगातार घाटे में जा रहे हैं, जिससे वह पूरी तरह टूट चुके हैं।

डायरी में लिखे लोगों से पूछताछ

सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी दर्ज हैं। पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं गोदाम की तलाशी के दौरान कई ड्रमों में केवल कुछ लीटर मेंथा ऑयल ही मिला, जिससे व्यापार में भारी नुकसान और आर्थिक संकट की आशंका भी जताई जा रही है। प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। कारोबारी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर पुलिस टीम भेजी गई है। अभी तक गौतम कुमार का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सुसाइड नोट और डायरी में दर्ज नामों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग