17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल की आड़ में चला रहा था गंदा खेल, स्पा बना देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा, फिर हुआ ये…

पीलीभीत बाईपास रोड पर अस्पतालों की कतार के बीच स्पा के नाम पर शर्मनाक धंधा चल रहा था। सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस ने दबिश दी। छापे की भनक लगते ही अंदर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से खिसक गए।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड पर अस्पतालों की कतार के बीच स्पा के नाम पर शर्मनाक धंधा चल रहा था। सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस ने दबिश दी। छापे की भनक लगते ही अंदर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से खिसक गए।

बारादरी क्षेत्र के मेडिसिटी हॉस्पिटल के बराबर स्थित सर्वोत्तम हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर कथित स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेकेंड फ्लोर पर बने इस स्पा सेंटर में संदिग्ध युवकों और युवतियों की आवाजाही बढ़ गई थी। देर रात तक आना-जाना और बंद कमरों में गतिविधियां आसपास के लोगों को खटकने लगीं। आखिरकार लोगों ने हिम्मत कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की छापेमारी, बंद कराया गया ऑफिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अचानक हुई कार्रवाई से अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस ने स्पा सेंटर का ऑफिस तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया और मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल भागे।

अस्पताल परिसर के पास गंदगी पर सवाल

अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह के ठीक बगल में ऐसे धंधे के आरोप सामने आने से इलाके में नाराजगी है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि परिवारों और मरीजों की आवाजाही वाले क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां सामाजिक माहौल को बिगाड़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर का बयान

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी, पुलिस टीम के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा गया, लेकिन स्पा सेंटर पहले से ही बंद था।7

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग