17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशीला पदार्थ पिलाकर हाईस्कूल छात्रा से दुष्कर्म करने वाला अनस गिरफ्तार, परिजन फरार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में दूसरे समुदाय के मोहम्मद अनस को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उसके साथ दो सगी बहनों और माता-पिता को भी नामजद किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए।

नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, छात्रा रविवार को कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल होने गई थी। शाम को मोहम्मद अनस उसे बाइक से घर छोड़ने आया। उस समय छात्रा की हालत सामान्य नहीं थी। होश आने पर छात्रा ने आरोप लगाया कि सहेली उसे अपने घर ले गई, जहां उसे नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद सहेली के भाई अनस ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

मेडिकल परीक्षण कराया

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया और साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी अनस को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग