24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली केंद्रीय जेल में कैदी की मौत, आज होनी थी रिहाई, परिवार ने जताया हत्या का शक, जाने क्या है मामला

बरेली केंद्रीय कारागार में पॉक्सो एक्ट के तहत सजा काट रहे 58 वर्षीय कैदी महेंद्र की अचानक मौत ने परिवार और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। महेंद्र को दो दिन पहले ही बदायूं जेल से बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बरेली केंद्रीय कारागार में पॉक्सो एक्ट के तहत सजा काट रहे 58 वर्षीय कैदी महेंद्र की अचानक मौत ने परिवार और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। महेंद्र को दो दिन पहले ही बदायूं जेल से बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र की सजा शनिवार को पूरी होनी थी और उसी दिन उन्हें रिहाई मिलने वाली थी। लेकिन अचानक हुई यह घटना उनके परिवार के लिए सदमे और सवालों की वजह बन गई।

मृतक महेंद्र के बड़े भाई बेचेलाल ने बताया कि शनिवार सुबह जेल प्रशासन ने उन्हें फोन कर इस दुखद खबर से अवगत कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना घटी। बेचेलाल ने कहा हमारा परिवार सदमे में है। दो दिन पहले ही महेंद्र को शिफ्ट किया गया था और अब उनका जाना हमारे लिए असहनीय है। जेल प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि उनका पूरा ध्यान रखा जाए।

पुलिस ने बताया कि महेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। महेंद्र के पीछे पत्नी और छह छोटे-बड़े बच्चे हैं, जिनके लिए यह घटना अत्यंत दुखद है। इस बीच, जेल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और किसी भी लापरवाही की बात सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।