13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झोलाछाप ने लगाया गलत इंजेक्शन, 15 मिनट में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी डॉक्टर फरार

मीरगंज क्षेत्र में झोलाछाप के क्लीनिक पर दवा लेने गई महिला को डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी झोलाछाप मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मीरगंज थाने में झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से महिला की मौत (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में झोलाछाप के क्लीनिक पर दवा लेने गई महिला को डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी झोलाछाप मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मीरगंज थाने में झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है।

मीरगंज के बहोली गांव निवासी श्यामवीर की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को बुखार था। शुक्रवार को वह इलाज के लिए गांव में ही प्रैक्टिस कर रहे रामपुर निवासी झोलाछाप डॉक्टर कमल के पास गई। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे गलत इंजेक्शन दे दिया।

‌‌झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया जानलेवा इंजेक्शन

झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगने के महज 15 मिनट बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़ी। इलाज से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामला बढ़ता देख आरोपी डॉक्टर कमल मौके से फरार हो चुका था। मृतका के पति श्यामवीर ने मीरगंज थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

‌‌स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई जान

श्यामवीर ने बताया कि उसकी पत्नी सामान्य हालत में डॉक्टर के पास गई थी, लेकिन अब वह केवल एक लाश बनकर घर लौटी। सुनीता देवी अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के ठीक 24 घंटे के भीतर जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दूसरी मौत की यह खबर है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग