9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए शहर में बने शेल्टर होम… 11 मार्च से जाट रेजीमेंट सेंटर में होगी भर्ती रैली, दूर-दराज से आने वालों को मिलेगी राहत

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर बरेली में तैयारियां तेज हो गई हैं। जाट रेजीमेंट केन्द्र परिसर में 11 मार्च से शुरू होने वाली भर्ती रैली में रूहेलखंड समेत करीब दर्जन भर जिलों से हजारों युवाओं के पहुंचने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

बरेली। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर बरेली में तैयारियां तेज हो गई हैं। जाट रेजीमेंट केन्द्र परिसर में 11 मार्च से शुरू होने वाली भर्ती रैली में रूहेलखंड समेत करीब दर्जन भर जिलों से हजारों युवाओं के पहुंचने की संभावना है। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने ठहरने की व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।

शेल्टर होम में ठहरेंगे दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थी

भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवाओं के आने का अनुमान लगाते हुए नगर निगम ने शहर में स्थायी और अस्थायी शेल्टर होम तैयार कर दिए हैं। इन शेल्टर होम में अभ्यर्थियों के ठहरने के साथ जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। प्रशासन का कहना है कि भर्ती में शामिल होने आने वाले युवाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बनाए गए अस्थायी शेल्टर

नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अस्थायी शेल्टर होम बनाए गए हैं। इनमें बाकरगंज, सैदपुर हॉकिंस, बदायूं रोड, पटेल चौक और चौपुला चौराहा प्रमुख स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर अभ्यर्थियों के रुकने के लिए अस्थायी इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा शहर के कई स्थायी शेल्टर होम को भी भर्ती रैली के मद्देनजर तैयार किया गया है। पुराना रोडवेज बस स्टैंड, हरूनगला, छोटी बिहार, सेटेलाइट बस स्टैंड, डेलापीर मंडी और प्रेमनगर क्षेत्र में अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर दूर-दराज से आने वाले युवाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

रजाई-गद्दे, पेयजल और शौचालय की सुविधा

शेल्टर होम में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए रजाई-गद्दे, साफ पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर निगम की टीम लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है ताकि भर्ती रैली के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। सभी शेल्टर होम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग