15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना नक्शा पास खड़ा कर लिया बारातघर… BDA ने रमा पैलेस पर जड़ी सील, इलाके में मचा हड़कंप

शहर में अवैध निर्माणों पर अब बीडीए का शिकंजा और कसता जा रहा है। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित बिना नक्शा पास कर बनाए गए ‘रमा पैलेस’ बारातघर पर बुधवार को बीडीए ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सील जड़ दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मच गई और अन्य अवैध निर्माण करने वालों में दहशत फैल गई।

2 min read
Google source verification

बरेली। शहर में अवैध निर्माणों पर अब बीडीए का शिकंजा और कसता जा रहा है। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित बिना नक्शा पास कर बनाए गए ‘रमा पैलेस’ बारातघर पर बुधवार को बीडीए ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सील जड़ दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मच गई और अन्य अवैध निर्माण करने वालों में दहशत फैल गई।

बिना अनुमति खड़ा कर दिया 670 वर्गमीटर में बारातघर

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन के मुताबिक थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम तुलाशेरपुर में रमा गंगवार द्वारा करीब 670 वर्गमीटर क्षेत्रफल में रमा पैलेस नाम से बारातघर संचालित किया जा रहा था। जांच में साफ हुआ कि यह निर्माण बिना बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए ही खड़ा कर दिया गया, जो पूरी तरह अवैध है। बुधवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम अचानक मौके पर पहुंची और बिना देरी किए पूरे परिसर को सील कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक अभियंता गजेन्द्र शर्मा ने किया, जबकि अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी समेत पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। सीलिंग के दौरान भारी भीड़ भी जमा हो गई और लोग कार्रवाई को देखते रह गए।

कानून के तहत सख्त कार्रवाई, आगे भी चलेगा अभियान

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की संबंधित धाराओं के तहत की गई है। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि बिना स्वीकृति के किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में जहां भी अवैध निर्माण मिलेंगे, वहां सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बीडीए ने आम लोगों को भी चेताया है कि कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले उसका मानचित्र स्वीकृत है या नहीं, इसकी पूरी जांच जरूर कर लें। बिना अनुमति वाली संपत्ति खरीदना भविष्य में भारी नुकसान का कारण बन सकता है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता गजेन्द्र शर्मा, अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी सहित बीडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर मौजूद रही और पूरे परिसर को सील कर दिया गया।