
बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव मगनापुर में गुरुवार रात युवक की फरसे से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 12 साल पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। हमले में युवक का भाई भी घायल हुआ है। घटना के बाद एसएसपी, एसपी उत्तरी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मुआयना किया।
12 साल पहले बिथरी के मगनापुर निवासी चौकीदार पन्नालाल की पत्नी को गांव निवासी धर्मवीर अपने साथ ले गया था। इसके बाद विवाद होने पर धर्मवीर, उसके पिता जमुना प्रसाद व भाई ने पन्नालाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में धर्मवीर आदि आरोपी जेल भेज दिए गए थे। बाद में पन्नालाल की पत्नी वापस अपने घर आ गई थी। पन्नालाल के सगे भाई ख्यालीराम के साथ रहने लगी।
लगभग एक साल बाद ख्यालीराम का चाचा प्रेमशंकर धर्मवीर के भाई की पत्नी को ले गया था। तब से दोनों परिवारों के बीच यह रंजिश चली आ रही थी। जमानत मिलने पर गुरुवार दोपहर धर्मवीर जेल से छूटा था। इसके बाद वह अपने छोटे भाई टूड़ी के साथ रात करीब दस बजे ख्यालीराम और प्रेमशंकर के घर पहुंच गया।
झगड़े के दौरान प्रेमशंकर और ख्यालीराम उन पर भारी पड़ने लगे तो धर्मवीर और उसका भाई भागने लगे। तभी ख्यालीराम और प्रेमशंकर ने दोनों को दौड़ाकर नल के हत्थे और फरसे से उन पर हमला कर दिया। फरसा लगने से धर्मवीर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई टूड़ी घायल हो गया। जिसने भागकर जान बचाई। घटना के बाद ख्याली और प्रेमशंकर भाग गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है।
Updated on:
14 Mar 2025 07:33 pm
Published on:
14 Mar 2025 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
