21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 जून 2019 सोमवार का राशिफल : भोलेनाथ की कृपा से आज मेष और कर्क राशि वालों की चमकेगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल

10 जून 2019 सोमवार को भगवान शिव की कृपा से मेष और कर्क राशि के जातको की बदलेगी किस्मत, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन, Horoscope, Aaj Ka Rashifal, Rashifal, Today Rashifal, Monday Horoscope

2 min read
Google source verification

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों को आज मित्रों के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। परिवार की सहायता से कुछ मामलों में सुधार होगा। वाणी का प्रभाव पड़ेगा।

वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों को आज छोटे भाई बहनों के साथ भागदौड़ करनी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शौक पूरे करने में धन खर्च होगा। जनता में लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि वाले जातक के लिए आज परिश्रम करने का दिन है। धन के मामलों में निराश होना पड़ सकता है। घूमने फिरने में खर्चा बढ़ेगा। थकान रहेगी और स्वास्थ्य ढीला रहेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि वाले जातकों को आज बुद्धि के प्रयोग से और परिजनों के सहयोग से अच्छे धन लाभ की संभावना है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सरकारी कार्य बनेंगे। सात्विक व्यक्तियों को आज दैवीय कृपा का अनुभव होगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों का आज पूजा पाठ में मन नहीं लगेगा। लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। आज खर्च बढ़ेगा। दिन की शुरुआत मंदिर जा कर करें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों के आज व्यापारिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। सूर्य की पूजा से लाभ बढ़ेगा। सरकारी संस्थाओं से आज लाभ प्राप्त होने के योग हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों के आज भाग्य की सहायता से सरकारी कार्य बनेंगे। पिता पक्ष से कुछ प्राप्त हो सकता है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

कर्ज की स्थिति आज गंभीर रूप ले सकती है। पूर्व में सृजित पुण्य आज लाभ देंगे। पूर्व में किया गया कार्य आज परेशानी से बचाएगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातकों का आज चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी गर्मी के रोग परेशान कर सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातक का आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू कार्यों में समय व्यतीत होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वाले जातकों की संतान को आज स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। मित्र साथ नहीं देंगे। शिक्षा के लिए दिन शुभ नहीं है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और खर्च बढ़ेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग