21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर के घर इश्क, धोखा और ब्लैकमेल… ‘ऑडियो-वीडियो’ के जाल में फंसी निधि, मौत के बाद प्रेमी पर FIR, केस में बड़ा ट्विस्ट

सिविल लाइंस क्षेत्र में युवती निधि की आत्महत्या का मामला अब सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। जिस मौत को पहले सुसाइड मानकर शांत हो गया था, अब उसी केस में ब्लैकमेलिंग और धोखे की कहानी सामने आई है। एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी रूपेश जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। सिविल लाइंस क्षेत्र में युवती निधि की आत्महत्या का मामला अब सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। जिस मौत को पहले सुसाइड मानकर शांत हो गया था, अब उसी केस में ब्लैकमेलिंग और धोखे की कहानी सामने आई है। एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी रूपेश जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कमरे में फांसी… 21 जनवरी को मिली थी लाश

राधेश्याम एन्क्लेव स्थित डॉक्टर के घर काम करने वाली निधि ने 21 जनवरी 2026 को कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के लोग ऊपर पहुंचे। उस समय मामला आत्महत्या का मानकर जांच शुरू हुई थी, लेकिन अब सामने आई जानकारी ने केस को पूरी तरह पलट दिया है।

शादी का झांसा… फिर मुकर गया प्रेमी

पीड़िता के पिता वेदराम गौतम (निवासी दातागंज, बदायूं) ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव पहऊवा निवासी रूपेश जाटव ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाए। जब परिवार ने रिश्ते की बात की तो आरोपी पीछे हट गया, लेकिन युवती को अपने जाल में फंसाए रखा।

‘ऑडियो-वीडियो’ बना हथियार… ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी

सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपी के पास युवती की कुछ ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग थीं। इन्हीं के जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वायरल करने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था, जिससे युवती गहरे तनाव में चली गई।

कई महिलाओं से संबंध… टूट गई थी निधि

परिजनों का आरोप है कि रूपेश के अन्य महिलाओं से भी संबंध थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद निधि मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थी। लगातार धोखे और ब्लैकमेलिंग के कारण वह अवसाद में चली गई और अंततः आत्मघाती कदम उठा लिया।


SSP के आदेश पर केस दर्ज… बारादरी पुलिस का एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी रूपेश जाटव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

पिता की गुहार… “बेटी को इंसाफ दिलाओ”

पोस्टमार्टम और पंचनामा के बाद पिता ने न्याय की मांग उठाई थी। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जान दी। अब परिवार की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग