8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 09 जून : ग्रहों की बदलती चाल के बीच कर्क और तुला वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

2 min read
Google source verification

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)


इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ की संभावना है। संतान का सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग से सुख में बढ़ोत्तरी होगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। सुख साधनों को जुटाने के लिए परिश्रम अधिक करना होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। शौक मौज में दिन व्यतीत होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि वाले जातक के लिए आज का दिन आलस्य भरा हो सकता है। काम करने में मन नहीं लगेगा। धन की व्यवस्था के लिए मन परेशान रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि वाले जातकों के लिए आज धन प्राप्ति का दिन है। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया नहीं रहेगा। शरीर में ऊर्जा की कमी का अनुभव होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों के लिए आज 12वां चन्द्रमा है। लाभ होते होते रह जाएगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। भागदौड़ करनी होगी। कोर्ट कचहरी से बचें। हानि हो सकती है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों को आज व्यापारिक लाभ सम्भव है। सरकारी कार्य बनेंगे। सरकारी कार्यों से लाभ होगा। अफसर अनुकूल रहेंगे। धन लाभ सम्भव है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों को आज पूर्व में सृजित पुण्य कार्यों का व्यापार में लाभ मिलेगा। पुण्य का प्रभाव सरकारी कार्यो में दिखेगा। अचानक लाभ के योग हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों के लिए आज धार्मिक यात्रा के योग हैं। जल के किनारे यात्रा से लाभ सम्भव है। धर्म कर्म में बढ़ोत्तरी होगी। भगय आज साथ देगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों का आज आठवाँ चन्द्रमा है। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। मन प्रसन्न नहीं रहेगा। खर्च बढ़ेगा। हानि की संभावना है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक का आज मन प्रसन्न रहेगा। अचानक लाभ की सूचना मिलेगी। शत्रु और रोग पर नियंत्रण रखें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा के लिए शुभ नहीं है। प्रेम संबध में धोखा मिल सकता है। मित्र वायदा कर साथ नहीं देंगे। परेशानी बढ़ेगी।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505