जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। यात्रा में कष्ट सम्भव है। धन की हानि हो सकती है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण धन खर्च होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम करने का मन नहीं करेगा। आलस्य बढ़ेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण शिक्षा के लिए समय शुभ रहेगा। अनैतिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। शत्रु और रोग परेशान कर सकते है। खर्चा बढ़ेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सुख में बढ़ोत्तरी होगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस राशि के जातक का आज मित्रों के कारण मन खराब हो सकता है। बुद्धि और विवेक से धन प्राप्ति के योग है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य साथ नहीं देगा और परिश्रम अधिक करना होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों के सुख में कमी होगी। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में लाभ होगा और सरकारी कार्य बनेंगे। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण जमा धन खर्च होगा और लाभ में उतार चढ़ाव रहेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातकों को आज मेहनत अधिक करनी होगी। भाग्य साथ देगा। छोटे भाई बहनों को लाभ होगा और इनका सहयोग मिलेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य कमजोर होगा और धर्म कर्म में मन नहीं लगेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ नहीं देगा लेकिन प्रयास जरूर करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुध के राशि परिवर्तन के कारण शिक्षा में कमी आएगी और व्यापार में लाभ होगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन परेशान रहेगा। खर्च बढ़ेगा और व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। कर्ज वाले परेशान कर सकते है। हाथ तंग रहेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण व्यापार में वृद्धि होगी और जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। आज मुनाफे के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षा परीक्षा के लिए आज का दिन शुभ है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण मेहनत बढ़ेगी। धर्म कर्म और भाग्य में वृद्धि होगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातकों के सुख में बढ़ोत्तरी होगी। माता पिता को लाभ होगा। सरकारी कार्य में बाधा आ सकती है। कर्ज मिलेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण जमा धन खर्च होगा और शिक्षा में कमी आएगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। शिक्षा के लिए समय शुभ है। पूजा पाठ से लाभ होगा। संतान को लाभ होगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण वैवाहिक सुख बढ़ेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505