
अपहरण दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने की कार्रवाई
प्रेमनगर से किशोरी को अगवा करने के बाद दोस्त के घर बंधक बनाकर रखा
बरेली। प्रेमनगर से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को प्रेमनगर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
इज्जतनगर इलाके की रहने वाली किशोरी शुक्रवार शाम प्रेमनगर में हार्टमन रामलीला ग्राउंड के पास से एक युवक के साथ स्कूटी पर बैठकर चली गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाना प्रेमनगर में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे समुदाय के युवक पर उसे ले जाने का शक जताया जा रहा था। इसको लेकर हिंदू जागरण मंच के दुर्गेश गुप्ता समेत तमाम लोगों ने नाराजगी जताई थी। किशोरी के बरामद होने के बाद पुलिस को आरोपी को मोबाइल नंबर मिला, जिसके आधार पर गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मीरोज खां अशरफ खां छावनी में बड़ी मस्जिद के पास रहने वाला है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने किशोरी को अपने दोस्त के घर रखा था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है।
Published on:
27 Apr 2023 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
