11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस पर हमला, फिर अंडरग्राउंड हो गया गौतस्कर, 25 हजार को इनाम घोषित, तीन माह बाद पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

लंबे समय से फरार और पुलिस पर हमला करने वाला इनामी गौतस्कर नसीम खां को बुधवार को सीबीगंज पुलिस ने दबोच लिया। मामले का खुलासा सीओ सेकेंड सोनाली मिश्रा ने थाना परिसर में किया। गिरफ्तारी के बाद नसीम को न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

पुलिस की गिरफ्त में इनामी गौतस्कर

बरेली। लंबे समय से फरार और पुलिस पर हमला करने वाला इनामी गौतस्कर नसीम खां को बुधवार को सीबीगंज पुलिस ने दबोच लिया। मामले का खुलासा सीओ सेकेंड सोनाली मिश्रा ने थाना परिसर में किया। गिरफ्तारी के बाद नसीम को न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

25 हजार रुपये के इनामी नसीम खां पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह लगातार पुलिस की पकड़ से बचता रहा। नसीम खां पुत्र सला मोहम्मद सीबीगंज के खतौला गांव का निवासी है। वह पहले से गौवध अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में फरार था। कोर्ट से कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद वह लगातार ठिकाने बदलता रहा और पुलिस को चकमा देता रहा।

पुलिस पर लाठी-डंडों से किया था हमला

15 अक्टूबर को पुलिस नसीम की गिरफ्तारी के लिए उसके घर गई। इस दौरान नसीम और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पर जबरदस्त हमला किया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए। नसीम घर के पीछे से भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। नसीम की गिरफ्तारी न होने पर 19 अक्टूबर 2025 को एसएसपी अनुराग आर्य ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

आखिरकार दबोचा गया आरोपी, गया जेल

बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीबीगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से नसीम को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग