10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्र के गौरव को नमन… दशम वेटरन्स दिवस पर डीएम ने वीर नारियों और सैनिकों को किया सम्मानित

बुधवार को दशम वेटरन्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आवास पर एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की वीर नारियों और वीरता एवं विशिष्ट पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बुधवार को दशम वेटरन्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आवास पर एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की वीर नारियों और वीरता एवं विशिष्ट पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित वीर नारियों में ऊषा रानी, पंकज, उमा पाण्डेय, सुहागा देवी, सन्तोष कुमारी, सुनीता शर्मा, सुशीला और अनूप कुमार खन्ना का शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। साथ ही हवलदार गंगा सहाय, शौर्य चक्र विजेता आर्नरी फ्लाइंग ऑफिसर सोहन लाल पाल, नायक धारा सिंह, नायक ओमपाल और अन्य पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र हमेशा आपके अद्वितीय बलिदान के लिए ऋणी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बरेली प्रशासन पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जिलाधिकारी कार्यालय और आवास के द्वार हमेशा पूर्व सैनिकों के लिए खुले हैं और वे अपनी किसी भी समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए सीधे संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन कमांडर सतीश कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने किया। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।