
CG Suicide Case
बरेली। दो दिन से घर से लापता युवक का शव आज सुबह लोगों ने पेड़ पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने जब इसकी जानकारी परिवार वालों को दी तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना फतेहगंज पूर्वी के जादवपुर घुलेनगर के रहने वाले गांव 35 वर्षीय सुधीर के भाई विपिन ने बताया उनका भाई दो दिन से घर से लापता था। गांव के लोगों ने उसके शव को पेड़ पर लटका देखा तो इसकी सूचना परिवार वालों को दी। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पत्नी शारदा देवी का रो. रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे चार बेटे और दो बेटिया छोड़ गया है। शराब पीकर उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था। दो दिन पहले भी उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद वह घर से चला गया।
Published on:
09 Nov 2024 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
