भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल पर दो मुकदमे दर्ज किए गए है। विधायक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनके घर पर दबिश दे दी। वही पुलिस की इस कार्रवाई से विधायक भड़क गए और उन्होंने एसएसपी मुनिराज पर जमकर निशाना साधा। पप्पू भरतौल ने कहा कि मेरे घर पर दबिश दी गई।मेरे घर की तलाशी ली गई, बच्चों से बदसलूकी की गई। उन्होंने कहा कि मेरे साथ ही पड़ोसियों के घर पर भी दबिश दी गई। क्या में आतंकवादी हूं जो ऐसी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं गिरफ्तारी से डरता नही हूं क्योकि जिन ईंटों के घर बने उन्ही से जेल बनी है और मेरी गिरफ्तारी पर शहर में आग लग जाएगी। जिसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ सर्किट हाउस गए। सर्किट हाउस में विधायक के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।