6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीगंज में सुरंग बनाकर तांबा पार करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के लगी पुलिस की गोली

सीबीगंज इलाके में तांबा चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। सुरंग बनाकर लाखों का माल उड़ाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

2 min read
Google source verification

बरेली। सीबीगंज इलाके में तांबा चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। सुरंग बनाकर लाखों का माल उड़ाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

28 अप्रैल को पद्मावती एसोसिएट फर्म की मालकिन शिवानी जैन ने सीबीगंज पुलिस को जानकारी दी कि चोरों ने फर्म की दीवार के पास जमीन में सुरंग बनाकर करीब 2 टन तांबा स्क्रैप पार कर दिया। चोरी गए माल की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस लगातार गैंग की तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, ई-रिक्शा पलटा, खुला खेल

बुधवार को पुलिस टीम झुमका तिराहा से बिलवा पुल के बीच चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी का माल बेचने तीन बदमाश ई-रिक्शा से आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध ई-रिक्शा को रोका गया, बदमाश घबराकर भागने लगे और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही धर लिए गए। तीसरे साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया।

तीनों गिरफ्तार, तमंचे-नकदी और चोरी का तांबा बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय निजाम, 22 वर्षीय अब्दुल समी और 55 वर्षीय मोहम्मद खालिद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, करीब 13 हजार रुपये नगद, एक ई-रिक्शा और फर्म से चोरी किया गया 65 किलो तांबे का तार बरामद किया है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच तेज कर दी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में दहशत खत्म हुई है और पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग