
बरेली। शादी के कुछ वर्षों बाद पति ने अपना काम छोड़कर ससुराल में ही रहने लगा। सास-ससुर की मृत्यु के बाद घर की जिम्मेदारी उसकी पत्नी के कंधों पर आ गई। पत्नी का आरोप है कि पति दिनभर अपराध पर आधारित वेब सीरीज और नाटक देखता है और उन शोज़ से प्रेरित होकर उसी तरह से हिंसा और उत्पीड़न करता है। महिला का कहना है कि उसके पति और ससुराल वालों की नजर उसके माता-पिता की संपत्ति पर है। वे दबाव बना रहे हैं कि वह संपत्ति बेचकर उन्हें 50 लाख रुपये दे, अन्यथा उसे घर में घुसने नहीं देंगे।
महिला ने एसएसपी के निर्देश पर इज्जतनगर थाने में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। महिला ने दहेज, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2014 में देवरिया के एक युवक से हुई थी, जो तब मध्य प्रदेश में एक बैंक में कार्यरत था। महिला खुद एक अधिवक्ता हैं और माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपने बच्चे की देखभाल के लिए इज्जतनगर में अपने माता-पिता के घर पर रहने लगीं। शुरुआत में पति बरेली आता और कुछ दिनों के लिए रुकता था, लेकिन 2023 में उसने अपना काम पूरी तरह छोड़ दिया और पत्नी के घर में ही रहने लगा।
महिला का कहना है कि उसका पति दिनभर घर में अपराध पर आधारित वेब सीरीज और नाटक देखता है और फिर उन शोज़ की तरह उसे भी परेशान करता है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर संपत्ति बेचकर 50 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे हैं।
Updated on:
14 Nov 2024 10:40 am
Published on:
14 Nov 2024 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
