5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एआई सुपर कॉप आईपीएस अंशिका को डीजीपी ने किया सम्मानित, पुलिसिंग का गेमचेंजर ऐप, वन क्लिक 11 हजार जवान अलर्ट

टेक्नोलॉजी के स्मार्ट और अभिनव प्रयोग से पुलिसिंग को नई धार देने वाला एआई सुपर कॉप आईपीएस अंशिका वर्मा का इनोवेटिव आइडिया अब प्रदेश ही नहीं, देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। लखनऊ में तीन दिन तक चली आईपीएस मीट के दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा द्वारा पेश किए गए डायनेमिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम (डीडीएमएस) एप के प्रजेंटेशन ने सीनियर अफसरों को खासा प्रभावित किया।

2 min read
Google source verification

बरेली। टेक्नोलॉजी के स्मार्ट और अभिनव प्रयोग से पुलिसिंग को नई धार देने वाला एआई सुपर कॉप आईपीएस अंशिका वर्मा का इनोवेटिव आइडिया अब प्रदेश ही नहीं, देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। लखनऊ में तीन दिन तक चली आईपीएस मीट के दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा द्वारा पेश किए गए डायनेमिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम (डीडीएमएस) एप के प्रजेंटेशन ने सीनियर अफसरों को खासा प्रभावित किया। एप की उपयोगिता और प्रभावी परिणामों से उत्साहित राजीव कृष्ण ने एसपी साउथ को सम्मानित किया।

आगरा से बरेली तक, चार लोगों की टीम, एक बड़ा बदलाव

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 में आगरा में तैनाती के दौरान चार सहयोगियों के साथ इस एप की नींव रखी गई। लगातार अपग्रेड और फील्ड ट्रायल के बाद अगस्त में बरेली में दरगाह आला हजरत उर्स और गंगा महारानी शोभायात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसका सफल प्रयोग किया। परिणामों ने साबित कर दिया कि बड़े आयोजनों की ड्यूटी मैनेजमेंट अब ज्यादा सटीक, तेज और पारदर्शी हो सकती है।

डैशबोर्ड से पूरी ड्यूटी पर नजर

डीडीएमएस एप के डैशबोर्ड के जरिए अफसर हर ड्यूटी प्वॉइंट की रियल-टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर सकते हैं। आपात स्थिति में एक क्लिक पर सामूहिक मैसेज भेजकर पूरी फोर्स को तुरंत एक स्थान पर एकत्र किया जा सकता है। यानी आदेश में देरी नहीं, रिस्पॉन्स में फुल स्पीड।

डीडीएमएस एप की खास खूबियां

पुलिसकर्मियों की ऑनलाइन उपस्थिति
ड्यूटी स्थल पर लोकेशन-आधारित मौजूदगी की पुष्टि
सभी को एकसाथ मैसेजिंग

ड्यूटी स्थल का सटीक मैप/साइट-मैप देखने की सुविधा

बरेली में सफलता के बाद 2024 में गोरखपुर में चुनाव ड्यूटी में भी एप का प्रयोग हुआ। इसके बाद अमरनाथ यात्रा के दौरान सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के करीब 11 हजार जवानों की ड्यूटी मैनेजमेंट में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इंदौर में ट्रैफिक पुलिस भी एप को अपनाकर बेहतर नियंत्रण और समन्वय हासिल कर रही है।