
bareilly news
लखनऊ. बरेली के कोविड-19 (Covid 19) अस्पताल के एक वॉर्ड में झरने की तरह गिरते पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) से लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार के दावों पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि मरीज परेशान हैं, स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं लेकिन सरकार के मुखिया "सदी का सबसे कमजोर वायरस" जैसे बचकाना बयान देकर जवाबदेही से मुंह फेरे हुए हैं। बरेली कोविड अस्पताल का हाल देखिए। कोविड वार्ड में झरना फूट पड़ा है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा "ये है उप्र में क्वारेंटाइन सेंटर का हाल, पानी नहीं पर झरना बह रहा लगातार।"
क्या है मामला
वीडियो बरेली के राजश्री मेडिकल कॉलेज का है जहां पर कोविड-19 के गंभीर मरीजों भर्ती हैं। शनिवार को यहां तेज बारिश से अफरातफरी मच गई। इस कारण अस्पताल के वार्ड की टूटी छत से पानी वार्ड में ही भर गया। वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच छत से गिर रहे पानी को देखकर हड़कंच मच गया। इसकी तस्वीर कई मरीजों ने अपने कैमरे में कैद कर ली। जानकारी होते ही जिला सर्विलांस प्रभारी डा. अशोक कुमार ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से बात की और समस्या दूर करने को कहा। मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन से जुड़े रोहित बंसल ने बताया कि छत का मामूली हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से पानी वार्ड में आ गया था। उसे सही कर दिया गया है।
Published on:
19 Jul 2020 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
