6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा, पार्टी में बढ़ी हलचल, अधीर, सोमपाल और आदेश को मिली कमान, इनको लगा झटका

भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली के लिए 40 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया था। 27 ने बरेली महानगर और 22 ने आंवला में आवेदन किया। प्रदेश सरकार में मंत्री और बरेली के चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जिलाध्यक्षों के चयन में सामाजिक संतुलन और समावेशी भावना को प्राथमिकता दी गई।

3 min read
Google source verification

बरेली। भाजपा संगठन पर्व के तहत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिले में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। इस दौरान बरेली में सोमपाल शर्मा, महानगर में अधीर सक्सेना और आंवला आदेश प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बरेली के चुनाव अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने सोमपाल शर्मा, महानगर के चुनाव अधिकारी डॉ. वाईपी सिंह ने अधीर सक्सेना और आंवला के चुनाव अधिकारी राम रतन कुशवाहा ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली के लिए 40 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया था। 27 ने बरेली महानगर और 22 ने आंवला में आवेदन किया। प्रदेश सरकार में मंत्री और बरेली के चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जिलाध्यक्षों के चयन में सामाजिक संतुलन और समावेशी भावना को प्राथमिकता दी गई। भाजपा का उद्देश्य सभी 98 जिलों में हर वर्ग और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना है। पार्टी ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है और इस बार उससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की रणनीति पर काम कर रही है।

प्रतिद्वंदियों पर फिर भारी पड़े बरेली के मेयर

बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम एक बार फिर अपने राजनीतिक विरोधियों पर भारी पड़े। मेयर अपने करीबी भाजपा नेता अधीर सक्सेना को दोबारा महानगर अध्यक्ष बनवाने में कामयाब रहे, जबकि अधीर के नाम पर अन्य जनप्रतिनिधि सहमत नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के एक पदाधिकारी की भी नहीं चली या उन्होंने चलाने का दिखावा किया। हालांकि इसको लेकर महानगर भाजपा का एक गुट खासा मायूस है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीति में हो गया खेल, सांप और नेवले में हो गया मेल, सबके गणित हो गये फेल, बस एक ही चीज की रेलमरेल, इसके सामने सब हो गये डिरेल।

भाजपा में गुटबाजी की चर्चाएं तेज, विधायकों की नहीं चली

जिलाध्यक्षों की घोषणा में इस बार विधायकों की बिल्कुल नहीं चली। भाजपा के अंदर गुटबाजी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। भाजपा के एमएलसी और विधायकों ने जिसका विरोध किया था। वही सोमपाल शर्मा भाजपा बरेली के जिलाध्यक्ष बन गये। उन्हें भाजपा नेता पवन शर्मा का करीबी माना जाता है। सोमपाल को जिलाध्यक्ष बनवाने में पवन शर्मा का बड़ा योगदान है। वरिष्ठ नेताओं के एक गुट को दरकिनार कर कुछ प्रभावशाली नेताओं ने अपने पसंदीदा पदाधिकारियों को नियुक्त करवाने में सफलता हासिल की। आंवला में भी एक गुट ने आदेश प्रताप का काफी विरोध किया, लेकिना कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व अन्य नेताओं की बदौलत आदेश अपनी जिलाध्यक्षी बचाने में कामयाब रहे। इससे पार्टी के दूसरे गुट को तगड़ा झटका लगा है। खेमे में बटी भाजपा को लेकर जहां एक ओर खुशी है। मिठाई बांटी जा रही है, आतिशबाजी फूट रही है। मालाएं पहनाई जा रहीं हैं। पुष्पवर्षा हो रही है। वहीं दूसरे खेमे में मायूसी और असंतोष है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री और चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र कश्यप, मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, मंत्री संजय गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक राघवेंद्र शर्मा (बिथरी), डॉ. डीसी वर्मा (मीरगंज), डॉ. एमपी आर्य (नवाबगंज), डॉ. श्याम बिहारी लाल (फरीदपुर), पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर उपस्थित थे।

भाजपा की नई रणनीति

भाजपा अब नए जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है। पार्टी का लक्ष्य 17 करोड़ सदस्य बनाने और वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी पार्टी बने रहने का है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने की चुनौती दी गई है। देखना होगा कि वे संगठन को कैसे नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं और पार्टी की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग