8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार… पंजाब तक फैला था नशे का नेटवर्क

नशे के कारोबार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.64 किलोग्राम स्मैक बरामद की है।

2 min read
Google source verification

बरेली। नशे के कारोबार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.64 किलोग्राम स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 560 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

लंबे समय से मिल रही थी तस्करी की सूचना

एएनटीएफ को काफी समय से बरेली और आसपास के इलाकों में स्मैक तस्करी की सूचना मिल रही थी। शनिवार देर रात टीम को सूचना मिली कि एक तस्कर भारी मात्रा में स्मैक लेकर सप्लाई के लिए जा रहा है। इसके बाद टीम ने सुभाषनगर क्षेत्र में बरेली-बदायूं रोड पर ग्राम रौंधी जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोभित गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी ग्राम सैंजनी, थाना मूसाझाग जिला बदायूं बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था और स्मैक की तस्करी कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।

पंजाब तक होती थी स्मैक की सप्लाई

स्मैक के बारे में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक पाउडर की सप्लाई का काम करता है। ज्यादातर मादक पदार्थों की सप्लाई वह पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में करता था, जहां से उसे अच्छा मुनाफा मिलता था। शनिवार को भी वह स्मैक की खेप सप्लाई करने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही एएनटीएफ टीम ने उसे पकड़ लिया। एएनटीएफ की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

एएनटीएफ और पुलिस टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई को एएनटीएफ यूनिट बरेली ने प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया। टीम में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, अंकित यादव, कुश कुमार, विनीत कुमार, रसविंद्र चौधरी और महिला कांस्टेबल छाया शामिल रहीं। इसके अलावा थाना सुभाषनगर के उपनिरीक्षक होराम सिंह और कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने भी कार्रवाई में सहयोग किया, जबकि एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ की सर्विलांस टीम ने तकनीकी मदद दी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग